{"_id":"6aa3fb771e238321300fde02","slug":"panchyat-pratinidhi-training-in-nohradhaar-nahan-news-c-177-1-ssml1028-188640-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्रतिनिधियों ने पंचायतीराज व्यवस्था को जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्रतिनिधियों ने पंचायतीराज व्यवस्था को जाना
विज्ञापन
विकास खंड संगड़ाह की बैठक में मौजूद अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि। संवाद
सचित्र--
नौहराधार में पंचायत प्रतिनिधियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
पांच पंचायतों के 45 प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार/संगड़ाह/हरिपुरधार(सिरमौर)। विकास खंड संगड़ाह के तहत नौहराधार में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें नौहराधार, देवनाथ ठंगा, चारना, रजाना और माइना पंचायतों के करीब 45 प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों को पंचायतीराज व्यवस्था, पंचायतों के अधिकारों और दायित्वों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के बारे में बताया।
पंचायतीराज, सीडीपीओ और कल्याण विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। एसडीएम सुनील कायथ ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं को पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जानकारी साझा की। शिविर में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के प्रावधानों और पंचायतों की भूमिका पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
समापन पर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण को पंचायतों के विकास और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में उपयोगी बताया।-- -- -- -
विज्ञापन
नौहराधार में पंचायत प्रतिनिधियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
पांच पंचायतों के 45 प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार/संगड़ाह/हरिपुरधार(सिरमौर)। विकास खंड संगड़ाह के तहत नौहराधार में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें नौहराधार, देवनाथ ठंगा, चारना, रजाना और माइना पंचायतों के करीब 45 प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों को पंचायतीराज व्यवस्था, पंचायतों के अधिकारों और दायित्वों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के बारे में बताया।
विज्ञापन
पंचायतीराज, सीडीपीओ और कल्याण विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। एसडीएम सुनील कायथ ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और सरकारी योजनाओं को पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जानकारी साझा की। शिविर में वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के प्रावधानों और पंचायतों की भूमिका पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
समापन पर पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण को पंचायतों के विकास और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में उपयोगी बताया।