फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pab school open, but not come student

पाब स्कूल के ताले खुले, स्कूल नहीं आए बच्चे

Tue, 06 Sep 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Tue, 06 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


शिलाई (सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षा खंड बकरास की प्राथमिक पाठशाला पाब में शिक्षा विभाग ने स्कूल के ताले तोड़ कर स्कूल खोल दिया है लेकिन अभी अभिभावकों ने नौनिहालों को स्कूल नहीं भेजा है। शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने के लिए पुलिस का सहयोग लिया। शिक्षा विभाग की उपनिदेशक प्रारंभिक पूनम सूद ने बीते सोमवार को स्कूल का दौरा किया। इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक ने पुलिस का सहयोग लेकर स्कूल में जड़े ताले को तुड़वाया।

मंगलवार को भी इस स्कूल में कोई भी छात्र शिक्षा ग्रहण करने नहीं पहुंचा। प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी इंद्र सिंह राणा ने बताया कि विभाग के अधिकारियों ने स्कूल में दो शिक्षकों की जल्द नियुक्ति का भरोसा दिलाया है। साथ ही स्कूल की मरम्मत का जिम्मा सीएचटी को सौंपा गया है। सीएचटी को अविलंब कमरों का प्राक्कलन तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के विरोध स्वरूप वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल इस बारे सोमवार को राज्यपाल से भी मिला है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल एसएमसी अध्यक्ष दलीप सिंह, केदार सिंह जिंदान व रघुवीर सिंह आदि ने राज्यपाल को स्कूल भवन की हालत, शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के अधिकारों के हनन व शिक्षा विभाग की लापरवाही के बारे में शिकायत की है। राज्यपाल को दिए शिकायतपत्र में इस मामले की 72 घंटों के भीतर जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि प्राथमिक पाठशाला व मिडल स्कूल गुंडाह में 80 फीसदी छात्र अनुसूचित जाति के शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पाब प्राइमरी स्कूल व मिडल स्कूल गुंडाह के जर्जर हालत में पड़े भवन कभी भी गिर सकते हैं। विभाग यदि जल्द ही हरकत में नहीं आया तो मिडल स्कूल गुंडाह में भी ताले जड़ दिए जाएंगे।
ग्रामीणों ने दोनों स्कूल भवनों के निर्माण के समय गुणवत्ता का ध्यान न रखने वाले कनिष्ठ अभियंता व भवन का यूटीलाइजेशन प्रमाण पत्र जारी करने वाले शिक्षक के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है।

---------------
स्कूल में ताला लगाने पर केस दर्ज
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई के अंतर्गत पाब स्कूल में ताला लगाने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस थाना शिलाई में सुंदर सिंह निवासी गांव कुराया के बयान पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर धारा-147, 148, 448, 353 भादंसं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में विभागीय कर्मचारी सुंदर सिंह ने कहा है कि तीन सितंबर को करीब 9 बजे सुबह स्कूल की प्रार्थना सभा हो रही थी। स्थानीय निवासी केदार सिंह जिंदान व रघुवीर सिंह विद्यालय के मैन गेट पर खड़े हो गए। स्कूल में प्रार्थना समाप्त होने पर केदार सिंह व रघुवीर सिंह बिना अनुमति के विद्यालय में आ गए तथा विद्यालय प्रांगण में बैठे रहे। कुछ देर बाद गांव पाब के अन्य लोग बीर सिंह, इंद्र सिंह, दलीप सिंह, केदिया राम, अमर सिंह, अल्याण सिंह आदि विद्यालय में एकत्रित हो गए तथा करीब 12.15 बजे उन्होंने विद्यालय में ताले लगा दिए। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed