{"_id":"ba08b5c9bcd12e5f8d01ffe444b71566","slug":"order-for-water-tank-cleaning-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पानी की टंकियों और शौचालयों की सफाई नियमित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल पानी की टंकियों और शौचालयों की सफाई नियमित करें
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Wed, 10 Feb 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलिया बीमारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिला शिक्षा विभाग चौकन्ना हुआ है। स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहालों को पीलिया एवं अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक करने व स्कूल एवं घर में साफ -सफाई रखने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है। जिला के उच्च शिक्षा विभाग ने इस बाबत जागरूकता को लेकर आवश्यक कदम उठाए हैं। विभाग की ओर से जिले के सभी वरिष्ठ स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश हैं कि वह अपने स्कूलों में स्कूली छात्रों को मिलने वाले पीने के पानी की गुणवत्ता एवं सफाई को पुख्ता करें।
विज्ञापन
यदि ऐसे मामलों में कहीं लापरवाही अथवा त्रुटि सामने आ रही है तो तत्काल आईपीएच विभाग अथवा शिक्षा विभाग को इसकी सूचना दें ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
इस बीच जिला के उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने बनौर तथा अंबोया वरिष्ठ स्कूलों की जांच की। अंबोया वरिष्ठ स्कूल में औचक निरीक्षण करते हुए उपनिदेशक ने लंबे समय से उपेक्षित पड़े छात्रावास के जीर्णोद्धार के लिए प्रधानाचार्य को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही इस बाबत विभाग से पत्राचार करने को भी कहा। बनौर वरिष्ठ स्कूल के निरीक्षण को उपनिदेशक ने संतोष जनक बताया।
विज्ञापन
दूरभाष पर संपर्क करने के दौरान उच्च शिक्षा उपनिदेशक रमेश चंद चौहान ने पीलिया बीमारी को लेकर स्कूलों में उठाए जा रहे सुरक्षात्मक कदमों के सवाल का जवाब देते हुए पीलिया बीमारी को लेकर सभी स्कूलों को निर्देश हैं कि वह स्कूलों में शौचालयों के साथ-साथ पीने के पानी की टंकियों की सफाई हर दिन सुनिश्चित करें। सभी स्कूल छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा के दौरान भी साफ-सफाई को लेकर जागरूक करें।