{"_id":"62bb3e256a084229153d5229","slug":"open-jimselfi-poient-and-accupressur-track-will-be-built-in-guru-gobind-singh-ponta-park-nahan-news-sml413577520","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा पार्क में बनेगा ओपन जिम, सेल्फी प्वाइंट और एक्यूप्रेशर ट्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा पार्क में बनेगा ओपन जिम, सेल्फी प्वाइंट और एक्यूप्रेशर ट्रेक
विज्ञापन
पांवटा पार्क में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते ईओ अजमेर ठाकुर। संवाद
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी मुख्य पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। मुख्य गेट निर्माण के साथ पार्क में ओपन जिम, सेल्फी प्वाइंट और एक्यूप्रेशर ट्रेक बनाना प्रस्तावित है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने मंगलवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। वह योजना कार्य की प्रगति को लेकर संतुष्ट नहीं दिखे। मौके पर ही संबंधित ठेकेदार को मानसून की बरसात शुरू होने से पहले कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बता दें कि नगर परिषद कार्यालय में कोर्ट कांप्लेेक्स के सामने मुख्य पार्क कार्य प्रगति पर है। इसमें पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार और बारुराम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह मुख्य पार्क में प्रस्तावित कार्यों में भव्य प्रवेश द्वार, सेल्फी प्वाइंट(आई लव पांवटा साहिब), 50 से 100 मीटर का एक्यूप्रेशर ट्रेक भी शामिल किया गया है। साथ ही पार्क में बैंच, रंग रोगन, घास व सजावटी फूलों के पौधेे भी लगेंगे।
नगर परिषद पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्य पार्क के सौंदर्यीकरण योजना में सेल्फी प्वाइंट, एक्यूप्रेशर ट्रेक और ओपन जिमकार्य को भी शीघ्र पूरा करवाया जाएगा। मंगलवार को कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं।