{"_id":"62a4e20c3e50e0237f113f0e","slug":"opd-services-begin-in-dadhau-hospital-on-11-june-2022-nahan-news-sml4118410199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू अस्पताल में ओपीडी सेवाएं हुईं बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू अस्पताल में ओपीडी सेवाएं हुईं बहाल
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में चरमरा रही स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एक चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। शनिवार से चिकित्सक ने अस्पताल की ओपीडी में अपनी सेवाएं देनी आरंभ कर दी हैं। इससे अस्पताल में उपचार करवाने आए रोगियों को राहत मिली है।
उल्लेखनीय है कि एक महिला चिकित्सक का तबादला होने और एक चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के कारण सिविल अस्पताल ददाहू में ओपीडी की व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं। रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ‘अमर उजाला’ ने 11 जून के अंक में पर्ची लेकर करते रहे चिकित्सक का इंतजार शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस समस्या से अवगत कराया।
इस पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने पांवटा से चिकित्सक डॉ. तुषार की प्रतिनियुक्ति ददाहू अस्पताल के लिए कर दी। हालांकि प्रतिनियुक्ति के आदेश 30 जून तक जारी हुए हैं, आवश्यकता पड़ने पर इस प्रतिनियुक्ति को आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अमनप्रीत सिंह ने बताया कि एक चिकित्सक के प्रतिनियुक्ति आदेश मिले हैं। उन्होंने सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। अस्पताल में ओपीडी की व्यवस्था को सुचारु करने में सहायता मिली है।

(फाइल दो के साथ) 11 जून के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद- फोटो : NAHAN