फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one year of the state govt. is golden period

लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरा सरकार का पहला साल : धनवीर

Sat, 09 Dec 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
one year of the state govt. is golden period
लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरा सरकार का पहला साल : धनवीर
विज्ञापन

सरकार ने ओपीएस और रोजगार देने का उठाया प्रभावी कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एनएसयूआई ने प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को स्वर्णिम काल करार दिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि कमजोर आर्थिक स्थिति के बाद भी सरकार ने रोजगार देने का प्रभावी कदम उठाते हुए बेरोजगारों को राहत प्रदान की।
प्रेस को जारी बयान में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव धनवीर सिंह ने कहा कि 11 दिसंबर को सरकार का एक साल पूर्ण होने जा रहा है। सरकार ने सभी वर्ग को कई राहतें प्रदान की हैं।
विज्ञापन

पहली गारंटी के रूप में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की। स्कूलों और दूसरे विभागों में चल रहे रिक्त पदों को भरने की ओर कदम बढ़ाया।
इसमें सबसे बड़ी पहल शिक्षा विभाग में 6,000 पद भरने, जलशक्ति विभाग में 4,500 भर्तियां करने, वन मित्र के 210 पद भरने, फॉरेस्ट गार्ड की 100 पद, पुलिस कांस्टेबल के 1,200 पद, जेल पुलिस में जेल वार्डन के 94, पटवारी के 850 और आयुष विभाग में योगा इंस्पेक्टर के हजार पद भरने का बड़ा निर्णय लिया है। इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed