फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   One X-ray machine in a medical college with OPD of 1200

Sirmour News: 1200 की ओपीडी वाले मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे मशीन एक

Sat, 14 Dec 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
One X-ray machine in a medical college with OPD of 1200
किसान हुनर सिंह। संवाद
मेडिकल कॉलेज नाहन भाग-4
विज्ञापन

मांग के बावजूद नहीं मिल पाई खराब पड़ी पुरानी मशीन की जगह नई मशीन
रोजाना हो रहे 250 के करीब एक्सरे, मरीजों को करना पड़ रहा लंबा इंतजार
चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में मरीजों और उनके तीमारदारों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। यहां मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा। रोजाना एक्स-रे कक्ष के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं।
दरअसल, मेडिकल कॉलेज नाहन में एक्स-रे मशीन एक ही है। दूसरी मशीन काफी समय से खराब चल रही है। ऐसे में पूरे मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे करवाने वाले मरीजों का भार एक मशीन पर रहता है। कई मर्तबा को ओवर लोड होने के चलते इसमें भी एक्स-रे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से नई मशीन के लिए विभाग के निदेशालय को मांग भेजी गई है, लेकिन अभी तक मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज नाहन में औसतन 1000 से 1200 तक ओपीडी रहती है। इन दिनों बारिश न होने के चलते लोग शुष्क ठंड से होने वाले रोगों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, संक्रमण, खांसी, वायरल के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। छाती में संक्रमण और खांसी वाले मरीजों को एक्स-रे लिखा जा रहा है। एक मशीन होने चलते एक्सरे कक्ष में भारी भीड़ रहती है। रोजाना 250 के करीब एक्सरे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एक मशीन से एक्स-रे किए जा रहे हैं। दूसरी मशीन लंबे समय से खराब चल रही है। नई मशीन के लिए निदेशालय को मांग भेजी गई है।
बाक्स...
दूसरी मशीन का प्रावधान करें प्रबंधन
युवा किसान हुनर सिंह का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में एक्सरे करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन को चाहिए कि यहां पर दूसरी मशीन का भी इंतजाम करें, ताकि लोगों को असुविधा न हो।
बाक्स..
बुजुर्गाें के बैठने को हो उचित व्यवस्था
पच्छाद के दसाणा के अमित ठाकुर का कहना है कि एक्स-रे के लिए लाइनों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है। इसमें सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गाें को उठानी पड़ रही है। एक्स-रे कक्ष में खासकर बुजुर्ग मरीजों के बैठने के लिए व्यवस्था होनी चाहिए।
बाक्स....
पर्याप्त मशीनरी न होना चिंतनीय
युवा व्यावसायी राजेश ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में सबसे प्राथमिकता वाले उपचार के लिए पर्याप्त मशीनरी न होना निराशाजनक व चिंतनीय है। इतने बड़े स्वास्थ्य संस्थान में केवल एक एक्स-रे मशीन से टेस्ट हो रहे हैं, इसके चलते रोजाना लोग दिक्कतें झेल रहे हैं।

बाक्स..
दूर-दूर से उपचार के लिए पहुंचते हैं लोग
समाजसेवी पुरषोतम सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल में दूर-दूर से लोग उपचार करवाने पहुंचते हैं, लेकिन एक्स-रे करवाने के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। विभाग यहां जल्द दूसरी मशीन स्थापित करवाएं।
...संवाद

किसान हुनर सिंह। संवाद

किसान हुनर सिंह। संवाद

किसान हुनर सिंह। संवाद

किसान हुनर सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed