फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one person is injured in car bike accident in ponta sahib

कार और बाइक सवारों में हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल

Sun, 03 Apr 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
one person is injured in car bike accident in ponta sahib
one person is injured in car bike accident in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब से शिलाई एनएच-707 पर नारीवाला के समीप कार व बाइक चालक के बीच बहस के बाद मारपीट हुई। इसमें एक कार सवार व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पुलिस ने मारपीट के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कमरऊ निवासी संदीप ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि वह कार में सवार होकर पांवटा से सतौन की तरफ जा रहा था। नारीवाला के नजदीक एक बाइक चालक ने गालीगलौज की। इसके बाद गाड़ी साइड में लगा कर बाइक वाले से पूछा कि गालीगलौज क्यों कर रहे हो। इसके बाद आरोपी बृजेश, विनोद व कृष्ण लाल ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में कार सवार संदीप के साथ बैठे कैलाश तोमर को सिर और दाहिने हाथ में चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

इस बीच कमलेश ठाकुर अपनी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। किसी तरह मारपीट करने वालों से उनको छुड़वाया। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सक(ऑर्थो) ने कैलाश के अंगुठे में फ्रैक्चर बताया है। मारपीट की सूचना मिलने पर पुरुवाला थाना पुलिस एएसआई बाला राम की टीम ने घायल का मेडिकल करवाया। मुख्य आरक्षी भगवती प्रसाद मामले की जांच कर रही है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed