{"_id":"617d8f3186a1507bd53fa392","slug":"one-person-died-in-car-accident-in-kalaambh-ponta-nh-nahan-news-sml388897458","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा साहिब हाईवे पर हुए हादसे में 35 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तेजवीर पुत्र रामआसरा निवासी गांव रुखड़ी के तौर पर की गई है। जानकारी के अनुसार तेजवीर सिंह रुखड़ी के समीप सुबह की सैर के लिए निकला था। इस बीच उसे हरियाणा नंबर की एक तेज रफ्तार कार (एचआर 71सी-5010) ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसे माजरा के समीप पुलिस ने दबोचा।
कार में दो लोग सवार थे, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। उधर, हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए तेजवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी नाहन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर की।
बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कई साल से ट्रैक्टर चालक के तौर पर कार्य करता था। शनिवार सुबह ही सैर के दौरान तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी भारद्वाज ने की है। उन्होंने बताया कि कार चालक समेत सवार को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।