फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one person died and one injured in car accident in hevan sataun ponta sahib

कार खाई में गिरी; एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Wed, 16 Feb 2022 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
one person died and one injured in car accident in hevan sataun ponta sahib
one person died and one injured in car accident in hevan sataun ponta sahib
सतौन (सिरमौर)। एनएच-707 पर सतौन के समीप हेवना में कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई एनएच-707 पर सतौन के समीप हेवना मंदिर के पास देर रात को हरियाणा नंबर की एक कार (एचआर 26सीबी-3487) 700 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी गिरने की जैसे ही स्थानीय लोगों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान हरि गिरि बाबा (40) यमुनानगर (हरियाणा) एवं चालक विवेक कुमार (27) निवासी संतपुरा मॉडल टाउन यमुनानगर (हरियाणा)के रूप में हुई है। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार रात हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed