फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one person arrested with samaik in majra

Sirmour News: स्कूटी चालक से 4.14 ग्राम स्मैक बरामद

Fri, 03 Mar 2023 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
one person arrested with samaik in majra
स्कूटी चालक से 4.14 ग्राम स्मैक बरामद
विज्ञापन

माजरा पुलिस ने गिरफ्तार किया नशा तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान एक स्कूटी चालक से 4.14 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र से एक व्यक्ति क्षेत्र में स्मैक बेचने आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाका लगाया। नाके के दौरान संदेह के आधार पर एक स्कूटी नंबर यूके 07बीएफ-6052 के चालक को तलाशी के लिए रोका गया। चालक ने अपना नाम अशोकपाल निवासी गांव व डाकघर शेरपुर, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून उत्तराखंड बताया। आरोपी से पुलिस नेे स्मैक बरामद की। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माजरा थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
.......तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed