फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one man arrested 50 box of tarpin in yaswannagar sirmau

50 टीन बिरोजा के साथ दबोचा आरोपी, चोरी का केस दर्ज

Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
one man arrested 50 box of tarpin  in yaswannagar  sirmau
राजगढ़ (सिरमौर)। यशवंत नगर पुलिस ने 50 टीन बिरोजा बिना परमिट पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस ने सनौरा से गिरिपुल की ओर जा रही एक पिकअप एचपी 16ए-7120 को रोका तो उसमें चालक ही मौजूद था। चालक से गाड़ी के कागजात मांगे। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम सुनील कुमार निवासी शाया बतलाया। वाहन की जांच करने पर तिरपाल रस्सी की खुलवाई गई, जिसमें ऊपर खाली प्लास्टिक क्रेटें रखी थीं और उसके नीचे टीन कनस्तर पाए गए। पुलिस को प्लास्टिक की 42 क्रेट के नीचे 50 टीन कनस्तर बरामद हुए। जांच करने पर पुलिस ने यह मामला बिरोजा चोरी का पाया। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने वन अधिनियम की धारा 41, 42 व भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed