फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died in road accident

Sirmour News: सनौरा के समीप पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Tue, 11 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
सनौरा के समीप पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। धामला सड़क पर सनौरा के समीप एक पिकअप के सड़क से नीचे गिर जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल सोलन ले जाया गया जहां उसकी मंगलवार दोपहर बाद मृत्यु हो गई।


बता दें कि सनौरा निवासी ललित खराईक पुत्र भगत राम ने पुलिस को सूचना दी कि सोमवार रात्रि करीब 10:15 बजे वह खाना खाकर बाहर निकला तो धामला की तरफ से एक पिकअप आ रही थी जोकि थोड़ी आगे जाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह और उसके भाई घर से नीचे तुरंत सड़क में आए तो पाया कि एक व्यक्ति प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के साथ ही नीचे जमीन पर पड़ा था। उन्होंने चालक को हिलाया तो वह होश में था और उसने अपना नाम शुभम (26) पुत्र खजान निवासी रोहडी बताया।
विज्ञापन


डीएसपी वीसी नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed