फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died and two injured in bike accident

Sirmour News: पैराफीट से टकराई बाइक<bha>;</bha> युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

Wed, 08 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
one died and two injured in bike accident
पांवटा-शिलाई हाईवे पर खतेंड़ पुल के पास हादसा, मामला दर्ज
विज्ञापन

-सतौन से लौटते समय हुआ हादसा; तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे, पुलिस ने शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर खतेंड़ पुल के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों युवक सतौन से वापस पांवटा साहिब आ रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार खोडोवाला निवासी कृष्ण कुमार (32) पुत्र देवी चंद अपने दोस्तों तेजपाल और रणदीप के साथ बाइक पर सतौन की ओर घूमने गए थे। वापसी के दौरान खतेंड़ पुल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफीट से जा टकराई। लोगों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तेजपाल और रणदीप का गंभीर हालत में उपचार जारी है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स--
सिरमौर में थम नहीं रहे सड़क हादसे, लगातार जा रही जानें
जिला सिरमौर, विशेषकर पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। हाल के दिनों में कई परिवार इन दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खो चुके हैं। कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई थी। शिलाई-पांवटा मार्ग पर पिछले महीनों में कई बाइक और कार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की मौत और अनेक घायल हुए। नेशनल हाईवे 707 पर नारीवाला के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसी दिन पांवटा क्षेत्र में एक और अन्य सड़क हादसे में दूसरे बाइक सवार ने दम तोड़ा था। पांवटा साहिब के बद्रीपुर में टायर फटने और डिवाइडर से टकराने के कारण एक स्कूटी और कार की भीषण भिड़ंत हुई थी। हादसे में युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिरमौर से लगते हरियाणा सीमा पर लालढांक के पास मक्के से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसकी चपेट में दो मोटरसाइकिलें आ गईं, जिससे कुल 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसे सड़क सुरक्षा, तेज रफ्तार और यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस भी समय-समय पर वाहन चालकों से सावधानी बरतने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed