फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died and one injured in tractor accident in ponta sahib

नवादा में ट्रैक्टर हादसे में एक की मौत, एक घायल

Wed, 13 Oct 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
one died and one injured in  tractor accident   in ponta sahib
पांवटा साहिब ( सिरमौर)। नवादा क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति हादसे में घायल बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुरुवाला पुलिस हादसे की जांच जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार नवादा के पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार पुत्र स्व. केवल राम निवासी गांव नवादा के बयान पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि उपप्रधान मोहित सैणी के साथ वह बाइक पर अपने गांव नवादा से मानपुर देवड़ा की तरफ जा रहे थे। बुधवार शाम जब यह नवादा पुलिया के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर जो मानपुर देवड़ा की तरफ से बड़ी तेज रफ्तारी में नवादा की तरफ आ रहा था। इस बीच ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। इस बीच ट्रैक्टर चालक ने खेत में छलांग लगा दी। जबकि साथ में बैठा व्यक्ति ट्रैक्टर के नीचे दब गया। पुलिस जांच में ट्रैक्टर चालक का नाम अनित कुमार निवासी मानपुर देवड़ा और सवार का नाम सचिन निवासी नवादा बताया गया है।
विज्ञापन

घायल को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां सचिन को मृत घोषित किया गया। हादसे की सूचना मिलने मुख्य आरक्षी बाबूराम की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुरुवाला थाना टीम सड़क हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed