फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   one died and one injured in road accident

Sirmour News: गहरी खाई में गिरी बाइक<bha>;</bha> युवक की मौत, एक घायल

Wed, 11 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
one died and one injured in road accident
मानल-कांटी मश्वा मार्ग पर बाइक हादसेके घायल को ग्रामीणों ने पांवटा अस्पताल पहुंचाया: संवाद
गहरी खाई में गिरी बाइक; युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

मानल कांटी मश्वा संपर्क मार्ग पर बुधवार को दर्दनाक हादसा
राजबन पुलिस चौकी टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की शुरू
मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये फौरी राहत दी : नायब तहसीलदार
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के मानल कांटी मश्वा मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दुगाना निवासी सुमन सिंह (33) की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल बताया जा रहा है। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। सूचना मिलने पर राजबन चौकी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नौजवान युवक की मौत से दुगाना गांव में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुमन सिंह (33) पुत्र नैन सिंह और अमित शर्मा (30) पुत्र रंगीलाल एक बाइक पर सवार होकर मानल से कांटी मश्वा की तरफ जा रहे थे। इस बीच कच्ची सड़क पर बजरी से बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट कर खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान बाइक पर पीछे बैठा अमित सड़क पर ही गिर गया। वहीं, सुमन सिंह बाइक के साथ गहरी खाई में जा गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने सूचना मिलने पर काफी मशक्कत के बाद सुमन को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुरुवाला थाना के तहत पड़ने वाली राजबन पुलिस चौकी में सूचना दी गई। राजबन पुलिस मुख्य आरक्षी ज्ञान सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से पांवटा साहिब नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वरिष्ठ डॉ. राजीव चौहान ने सुमन सिंह को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुमन की मौत हो चुकी थी। जबकि, हादसे में घायल अमित शर्मा का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राजबन पुलिस चौकी टीम इस मामले की जांच कर रही है।

........बाक्स...
मृतक के परिजनों को 20 हजार फौरी सहायता : ओपी चौहान
- तहसील कमरऊ के नायब तहसीलदार ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि सूचना मिलने पर पटवारी नरेंद्र सिंह को सिविल अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में ही दुगाना निवासी मृतक सुमन सिंह के परिजनों को प्रशासन की तरफ से 20 हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान कर दी गई है।


........बाक्स...
खस्ताहाल सड़क बनी हादसे का सबब
-समाजसेवी संजय कंवर ने बताया कि जिस स्थल पर हादसा हुआ है, इस स्थल पर सड़क खस्ताहाल हैै। हमेशा छोटे वाहनों व खासकर दोपहिया वाहनों के हादसों का खतरा बना रहता है। बदहाल सड़क बुधवार को दुगाना निवासी नौजवान युवक की मौत का कारण बन गई। इस जानलेवा सड़क को प्राथमिकता से ठीक करवाया जाए।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed