{"_id":"6ace38efd8ca1c2ec90c40eb","slug":"one-arrested-with-chitta-nahan-news-c-177-1-nhn1001-191511-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में 11.54 ग्राम चिट्टे के साथ शिलाई का व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में 11.54 ग्राम चिट्टे के साथ शिलाई का व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
-एसआईयू नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
पांवटा साहिब थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यमुना पुल कुल्हाल के पास से एक व्यक्ति को 11.54 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नक्ष चौहान निवासी गांव उतरी, शिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि एसआईयू नाहन की टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि शिलाई निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से शिलाई और पांवटा साहिब के आसपास चिट्टा व स्मैक बेचने के धंधे में संलिप्त है। सूचना के अनुसार, यमुना पुल कुल्हाल के पास राम मंदिर के गेट के सामने व्यक्ति मौजूद मिला।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.54 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे की आपूर्ति से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।