फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Old man found dead on the bank of Baata khadd under suspicious circumstances in Pounta Sahib area

बाता नदी में पानी के किनारे संदिग्धावस्था में मिला बुजुर्ग का शव

Thu, 30 Jun 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Old man found dead on the bank of Baata khadd under suspicious circumstances in Pounta Sahib area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांवटा साहिब(सिरमौर)। बाता नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त पुरुवाला अमरगढ़ निवासी दुर्गादास चौहान के रुप में हुई है। बुजुर्ग ने नदी में छलांग लगाई या फिर किसी हादसे का शिकार हुआ। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी अनुसार सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने मैनकाइंड कंपनी के समीप संतोषगढ़ पुल के समीप बाता नदी में एक व्यक्ति का शव संदिग्धावस्था में पानी के किनारे होने की सूचना पुलिस थाना माजरा को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

मृतक की पहचान दुर्गादास सिंह चौहान (68) पुत्र स्व. गोरखिया राम निवासी पुरुवाला अमरगढ़ के रुप में हुई। मौके पर पहुंचे अरुण चौहान ने अपने पिता दुर्गादास की शिनाख्त की। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतक दिमागी और कंपन की बीमारी से पीड़ित था। अक्सर बाता नदी की तरफ घूमने निकलता था। शुरुआती जांच में पाया गया है कि पानी में डूबने से मौत हुई है। परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। सब इंस्पेक्टर आशीष कौशल ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed