Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   officers complete the work _said mla reena

लंबित कार्य तय समय सीमा पर निपटाएं अधिकारी : रीना कश्यप

Tue, 28 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
officers complete the work _said mla reena
लंबित कार्य तय समय सीमा पर निपटाएं अधिकारी : रीना कश्यप
विज्ञापन

विधायक पच्छाद रीना कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां ( सिरमौर)। उपमंडल पच्छाद में मंगलवार को विधायक रीना कश्यप ने विधायक प्राथमिकता के तहत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने पच्छाद क्षेत्र में लंबित पड़े विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक रीना कश्यप ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल शक्ति विभाग को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जो विधायक प्राथमिकता में 100 हैंडपंप लगाने कि सूची उन्हें दी गई थी उसमें से बिना उनकी सहमति के विभाग ने कुछ हैंडपंप को अन्य जगह लगा दिया है जबकि इसके लिए उन्होंने कोई भी स्वीकृत नहीं दी थी।
विज्ञापन

रीना कश्यप ने विभाग के अधिकारियों को कहा कि इसकी अदायगी कहां से होगी अब विभाग ही देखेगा।
विधायक ने जल शक्ति विभाग को निर्देश देते कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइनें बिछाई गईं थीं लेकिन अभी तक उनके कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। विभाग समय सीमा पर कनेक्शन लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे मरयोग धरयार सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही विधायक प्राथमिकता के तहत सराहां -चंडीगढ़ सड़क कि मरम्मत निर्माण को जल्द करने के निर्देश दिए और इस सड़क को प्रस्तावित डबललेन करने की डीपीआर को जल्द से जल्द बनाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने नैना टिक्कर ढंगयार संपर्क सड़क मार्ग को पक्का करने के लिए आ रही भूमि विवाद को जल्द सुलझाने के लिए स्थानीय कमेटियों को निपटाने के लिए कहा। विधायक ने पच्छाद की अन्य सड़कों की डीपीआर तैयार करके नाबार्ड को भेजने के आदेश दिए।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पच्छाद ब्लॉक में करीब 645 आवास स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने तहसील कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि कोई ऐसी स्वीकृति जो इसके अंतर्गत हो उसकी जांच की जाए।
उधर शिक्षा के तहत होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्कूल भवनों के कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ आंगनबाड़ी के करीब 6 भवनों के पुनर्निर्माण पर भी विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा, तहसीलदार प्रवीण कुमार, पूर्व कृषि विपणन बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी, निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डीएस कोंडल, सीडीपीओ दीपक चौहान, एसडीओ विद्युत बोर्ड सराहां प्रतीक ठाकुर, एसडीओ विद्युत बोर्ड नारग राजेन्द्र कुमार, एसएमएस कृषि विभाग एचएल आजाद, डीएचओ राजेश शर्मा, जल शक्ति विभाग से मनमोहन सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed