फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   oath ceremony of nagar parisad nahan

Sirmour News: नगर परिषद नाहन के नवनिर्वाचित 13 पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Sat, 06 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
oath ceremony of nagar parisad nahan
नगर परिषद नाहन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नवनिर्वाचित पार्षद व अन्य। संवाद
नगर परिषद नाहन के नवनिर्वाचित 13 पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन


-अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव पर टिकी निगाहें

संवाद न्यूज़ एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन के नवनिर्वाचित 13 पार्षदों को शनिवार को एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने एक गरिमामय समारोह के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर परिषद के कार्यालय में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने पूरी निष्ठा से नगर के विकास और जनसेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 1 ढाबों से कपिल गर्ग, 2 हरिपुर से नरेंद्र सिंह तोमर, 3 शांति संगम से उपमा धीमान, 4 शमशेर गंज से पूजा तोमर, 5 अमरपुर से सीमा अत्री, 6 नया बाजार से योगेश कुमार, 7 उपरली टोली से राकेश कुमार, 8 रानी ताल से संजय चौहान, 9 मियां मंदिर से कौशल्या, 10 कच्चा टैंक से वसीम खान, 11 छोटा चौक से संध्या अग्रवाल, 12 नौणी का बाग से प्रदीप कुमार और 13 वाल्मीकि बस्ती से संजना कौर ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ के दौरान पंचायतीराज अधिनियम के तहत कर्त्तव्य व अधिकारों को लेकर जानकारी दी गई। शीघ्र ही अगली बैठक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनावों को लेकर होगी। शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी होते ही अब सभी की निगाहें नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के आगामी चुनाव और राजनीतिक समीकरणों पर टिक गई हैं। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी, नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार सहित स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट--
बीडीसी सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
नाहन। खंड विकास अधिकारी नाहन कार्यालय में विकास खंड के 15 बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित सदस्यों को एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने शपथ दिलाई। इस दौरान सभी सदस्यों को पंचायती राज अधिनियम के तहत उनके अधिकार व कर्त्तव्यों को लेकर भी जागरूक किया गया।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed