{"_id":"65ddd162eb2c83b648046199","slug":"nursing-college-students-get-good-schore-in-result-nahan-news-c-177-1-nhn1001-119439-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में काजल दसवें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में काजल दसवें स्थान पर
Tue, 27 Feb 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में काजल दसवें स्थान पर
बीएससी नर्सिंग के परिणामों में चमका माता पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। माता पदमावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग की तृतीय वर्ष की काजल चौहान ने प्रदेशभर में दसवां स्थान हासिल किया है। यह परिणाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए हैं। कॉलेज स्तर पर काजल चौहान ने प्रथम, कनीज फातिमा ने द्वितीय और प्रेरणा पंत ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
वहीं बीएससी चतुर्थ वर्ष के परिणामों में कॉलेज स्तर पर अंजली शर्मा ने पहला, प्रीति शर्मा ने दूसरा और पारूल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। माता पद्मावती एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष अनिल जैन और महासचिव सचिन जैन ने छात्राओं को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने इसका श्रेय प्राचार्य रिजी गीवर्गीस और समस्त कॉलेज स्टाफ को दिया।