{"_id":"63767dca03ba841afd05dc86","slug":"number-of-beds-increased-in-sarahan-hospital-doctors-could-not-be-deployed-nahan-news-sml428125254","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहां अस्पताल में बढ़ा दी बिस्तरों की संख्या, चिकित्सकों की नहीं हो पाई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहां अस्पताल में बढ़ा दी बिस्तरों की संख्या, चिकित्सकों की नहीं हो पाई तैनाती
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल सराहां में चिकित्सा जांच के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराहां (सिरमौर)। प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नागरिक अस्पताल सराहां को 100 बिस्तर का कर दिया है, लेकिन यहां के लिए सृजित चिकित्सकों के चार पद आज तक नहीं भरे गए हैं। ऐसे में अस्पताल में आने वाले रोगियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
मौजूदा समय में नागरिक अस्पताल एक बीएमओ समेत पांच चिकित्सक हैं। दिन प्रतिदिन अस्पताल में ओपीडी बढ़ रही है। रोजाना 120-150 के बीच ओपीडी हो रही है। ऐसे में अस्पताल में तैनात चिकित्सकों पर इमरजेंसी के साथ साथ रूटीन में मरीजों को देखना, अस्पताल में भर्ती मरीज की देखभाल के साथ साथ रात्रि ड्यूटी का जिम्मा भी है। ऐसे में व्यवस्था चरमरा रही है।
सराहां नागरिक अस्पताल में जहां पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की 34 पंचायतों के लोग लाभांवित होते हैं तो वहीं रेणुका, नाहन, सोलन के साथ ही पड़ोसी राज्य हरियाणा के कुछ इलाकों के लोग भी यहां उपचार करवाने पहुंचते हैं। अस्पताल में डॉक्टरों के पद खाली होने के कारण मरीजों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सराहां पंचायत प्रधान सुरती चौहान, अशोक पंचायत प्रधान राजेश्री शर्मा, सतपाल ठाकुर, धीरेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, यश शर्मा, देवांशु शर्मा, राजकुमार, बलबीर सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि सराहां सिविल अस्पताल को सरकार ने जब 100 बिस्तर का किया है तो यहां डाक्टरों के पद भी पर्याप्त होने चाहिए। लोग अस्पताल में उपचार करवाने आते हैं, लेकिन उन्हें कई-कई घंटों लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सराहां सिविल अस्पताल में डॉक्टर के पद भरे जाएं।
विभाग को दी गई है जानकारी : बीएमओ
बीएमओ पच्छाद डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि समय-समय पर पीएचसी में खाली पड़े पदों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सराहां सिविल अस्पताल में जो चार पद सृजित किए गए थे, उन्हें भरने की भी जानकारी दी जा चुकी है।