फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nsui will work for students welfare

Sirmour News: संगठन की मजबूती और छात्र हित के लिए जमीनी स्तर पर होगा कार्य

Sun, 13 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
nsui will work for students welfare
नाहन में पत्रकारवार्ता को संबो​धित करते एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मनदीप ठाकुर। संवाद
संगठन की मजबूती और छात्र हित के लिए जमीनी स्तर पर होगा कार्य
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में बोले एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनदीप ठाकुर

नशे के खिलाफ मुहिम और छात्रों की समस्याओं को उछाएंगे सरकार के समक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की जिला इकाई संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करेगी। जिले के कॉलेजों में स्टाफ समेत अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने यह बात रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को नशे व अन्य कुरीतियों से दूर रखने के लिए एनएसयूआई विशेष मुहिम छेड़ेगी। वर्तमान में नशा एक गंभीर समस्या है, जिसकी चपेट में युवा वर्ग आ रहा है। एनएसयूआई कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को जागरूक करेगा। मंडी जिले में आपदा प्रभावितों के लिए एनएसयूआई जिले के प्रत्येक कॉलेज में आपदा राहत कोष के माध्यम से सहायता राशि एकत्रित करेगी।
विज्ञापन


मनदीप ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के कई कॉलेज ऐसे हैं, जहां पर स्टाफ की भारी कमी है। वहीं भवन व अन्य सुविधाएं न होने वहां पर अध्ययनरत छात्र परेशानी झेल रहे हैं। इसके लिए संगठन एक खाका तैयार करके इन समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाएगा। उन्होंने बताया कि कई कॉलेज ऐसे हैं, जो स्टाफ की कमी के चलते बंद होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेश प्रभारी मुनीश्वर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर और सिरमौर जिले के शीर्ष कांग्रेस नेताओं का आभार जताया। इस अवसर पर एनएसयूआई के पूर्व जिला सचिव विक्रम शर्मा, सुशांत शर्मा, प्रवीण शर्मा, दीपक शर्मा, हनी ठाकुर, अमन सोढ़ी और विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed