Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nsui pradarshan in nahan

Sirmour News: एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nsui pradarshan in nahan
नाहन में केंद्र सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद
-हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला सिरमौर इकाई ने मंगलवार को नाहन के यशवंत चौक पर जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार करने और अमेरिका के साथ ट्रेड डील के मुद्दे को लेकर विरोध जताया।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका के इशारों पर काम कर रही है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की विशेष परिस्थितियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश का आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) बंद कर दिया गया है, जो प्रदेश के विकास की रीढ़ था। 40 से 50 हजार करोड़ रुपये के राजस्व अनुदान में कटौती कर प्रदेश के हितों का हनन किया गया है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने हिमाचल के साथ कथित भेदभावपूर्ण रवैया बंद नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed