{"_id":"6ae1e62053cab8c35a0bac98","slug":"nss-sivir-in-shilai-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-192765-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिलाई कॉलेज में एनएसएस शिविर संपन्न, तमन्ना और राहुल सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिलाई कॉलेज में एनएसएस शिविर संपन्न, तमन्ना और राहुल सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुने
विज्ञापन
शिलाई में एनएसएस शिविर के समापन पर मुख्यातिथि के साथ स्वयंसेवी और कॉलेज स्टाफ। संवाद
-स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जागरूकता सहित गतिविधियों में लिया भाग
-कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई एक और दो के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए तमन्ना को सर्वश्रेष्ठ महिला स्वयंसेवी और राहुल को सर्वश्रेष्ठ पुरुष स्वयंसेवी चुना गया।
कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान और यशपाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर के अंतिम दिन की शुरुआत प्रातःकालीन सभा और योगाभ्यास से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि गोपाल भारद्वाज ने कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवियों को शिविर के सफल आयोजन पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने शिविर के सात दिनों के अनुभव साझा किए। शिविर में सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। अंत में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
-कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई एक और दो के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए तमन्ना को सर्वश्रेष्ठ महिला स्वयंसेवी और राहुल को सर्वश्रेष्ठ पुरुष स्वयंसेवी चुना गया।
कार्यवाहक प्राचार्य गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान और यशपाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर के अंतिम दिन की शुरुआत प्रातःकालीन सभा और योगाभ्यास से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि गोपाल भारद्वाज ने कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवियों को शिविर के सफल आयोजन पर बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं से समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने शिविर के सात दिनों के अनुभव साझा किए। शिविर में सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। अंत में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन