{"_id":"68d4090e21cfaa9d06013de1","slug":"nss-day-in-sarnha-college-nahan-news-c-177-1-nhn1001-160511-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्रश्नोत्तरी में रितिक, दुष्यंत और आयुष की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्रश्नोत्तरी में रितिक, दुष्यंत और आयुष की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सराहां में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय सराहां में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान रहे।
कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने मुख्यातिथि तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सत्र 2025-26 में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा की गई गतिविधियों का विवरण भी रखा। स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत प्रस्तुत कर इसके महत्व एवं सामाजिक उपयोगिता से सभी को परिचित करवाया।
स्वयंसेवी गीता शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना, ध्येय वाक्य, उद्देश्य व महत्व पर अपना वक्तव्य रखा। इस दौरान नशा निषेध विषय के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन डॉ. राजन कौशल, अध्यक्ष -सांस्कृतिक समिति महाविद्यालय सराहां की ओर से किया गया। प्रश्नोत्तरी में रितिक शर्मा, दुष्यंत कुमार और आयुष सिंह की टीम ने प्रथम स्थान, संतोष, श्रुति शर्मा और आयुष कुमार की टीम ने द्वितीय स्थान तथा शिखा शर्मा, आशीष कुमार और अन्वेषक शर्मा की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में श्रुति शर्मा, स्नातक तृतीय वर्ष ने प्रथम, आशीष कुमार, स्नातक द्वितीय वर्ष ने द्वितीय तथा मुस्कान, स्नातक तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा रानी, स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान, संचिता ठाकुर, स्नातक द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान, मुस्कान पंवार, स्नातक प्रथम वर्ष ने हासिल किया। वहीं नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान, स्नातक तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान, सुहानी पंवार, स्नातक प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान शिखा शर्मा, स्नातक तृतीय वर्ष ने हासिल किया। राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें एकल गान, एक नृत्य, समूह गान, गजल, पंजाबी हरियाणवी तथा हिमाचली नृत्य, कव्वाली एवं लोकनृत्य प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त, डॉ. गुलशन कुमार धीमान (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, सराहां), प्रो. जगमोहन सिंह ठाकुर, डॉ. राजन कौशल, प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. मोल्लम डोलमा, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण दत्त, प्रो. प्रियंका सराव, कार्यालय अधीक्षक शंभूनाथ तथा क्लर्क संजीव कुमार उपस्थित रहे।