{"_id":"68d3f18f79224a1d9d00ba90","slug":"nss-day-celebrated-in-nahan-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-160502-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आमिषा के शास्त्रीय नृत्य, साहिल और स्वाति की पहाड़ी नाटी ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आमिषा के शास्त्रीय नृत्य, साहिल और स्वाति की पहाड़ी नाटी ने बांधा समां
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर विशेष अतिथि को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
सचित्र--
नाहन कॉलेज में सेवा, समर्पण और सांस्कृतिक उत्सव के साथ मनाया एनएसएस दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक और दो ने एनएसएस दिवस बड़े उत्साह एवं सेवाभाव के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य व एनएसएस के संरक्षक डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने की। स्वागत भाषण कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ट्विंकल ने प्रस्तुत किया। जबकि जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने सत्र 2024-25 की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि सुरेंद्र शर्मा, प्रभारी नेहरू युवा केंद्र सिरमौर ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा और ग्रामीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को जीवंत बना दिया। गीतांजलि एवं समूह ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर शुभारंभ किया। इसके बाद आमिषा का शास्त्रीय नृत्य, साहिल और स्वाति की पहाड़ी नाटी, विजय एवं समूह का महिला सशक्तीकरण पर नाटक, भूमिका का एकल नृत्य, अंकित और वंशिका की नाटी ने रंग जमाया। प्रीतिका और ऋतु का पंजाबी नृत्य, आमिषा का राजस्थानी घुमर नृत्य और दीपक एवं समूह की नाटी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन तनुजा, शुभम, वंशिका, निशांत, कशिश और लक्षिता ने किया। इस अवसर पर नए स्वयंसेवकों का भी औपचारिक स्वागत किया गया।
इस मौके पर उप-प्राचार्य डॉ. देवराज, एनएसएस सलाहकार डॉ. विवेक नेगी व डॉ. सरिता बंसल और विभिन्न विभागों के प्राध्यापक प्रो. भारती, डॉ. जगपाल, डॉ. यशपाल, डॉ. रीना चौहान, डॉ. जयचंद, डॉ. कमल डोगरा, प्रो. बीआर ठाकुर, प्रो. सुदेश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -संवाद