फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss camp in badu sahib

Sirmour News: इटरनल विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर संपन्न

Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nss camp in badu sahib
राजगढ़ में एनएसएस शिविर के दौरान अपने बनाए चित्र दिखाते स्वयंसेवक। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़/नाहन (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय एनएसएस शिविर सफलतापूर्वक संचालित हुआ। शिविर में नशा मुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और तंबाकू निषेध विषयों पर जागरूकता रैलियां, मानव मनोविज्ञान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम शामिल रहे। स्वयंसेवकों ने बगरोटी गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया।
शिविर के दौरान ‘वॉल ऑफ काइंडनेस’ पहल के अंतर्गत वस्त्र एवं पुस्तक वितरण, जागरूकता कार्यक्रम, समूह चर्चा, पोस्टर निर्माण गतिविधियां, अकाल मॉडल स्कूल में शिक्षण सत्र का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और लंगर हॉल में सेवा (सेवा कार्य) भी की।
विज्ञापन

अंतिम दिन डॉ. मोहित कुमार एवं इंजी. अनीता चौधरी ने सात दिनों के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा प्रदर्शित उत्साह, समर्पण एवं अनुशासन की सराहना की। इस मौके पर डॉ. टीएस बेनिपाल, डीन अकादमिक अफेयर्स, डॉ. योगीता ठाकुर, डीन स्टूडेंट वेलफेयर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed