Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nomunation in sirmaur from today for panchyats

Sirmour News: सिरमौर जिले की 273 ग्राम पंचायतों में आज से शुरू होंगे नामांकन

Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
nomunation in sirmaur from today for panchyats
-जिला परिषद सदस्य, बीडीसी सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य के प्रत्याशी कर सकेंगे नामांकन
विज्ञापन

-तीन दिन तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले की 273 पंचायतों में चुनावी बिगुल बज चुका है और वीरवार से जिला परिषद, बीडीसी, प्रधान, उपप्रधान सहित वार्ड सदस्यों के पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला निर्वाचन विभाग ने इस महाकुंभ के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
निर्वाचन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 7, 8 और 11 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के पास दाखिल कर सकेंगे। 12 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी, जबकि 14 और 15 मई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जानकारी दी है कि जिले के 8 विकास खंडों में चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 26 मई, दूसरे चरण का 28 मई और तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 30 मई को होगा। खास बात यह है कि प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्यों के मतों की गणना मतदान के तुरंत बाद पंचायत मुख्यालयों पर ही कर दी जाएगी, जबकि जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के चुनावी नतीजों की घोषणा 31 मई को ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है और संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नामांकन के लिए यह प्रस्तुत करने होंगे दस्तावेज--
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन दाखिल करते समय उम्मीदवारों को नामांकन पत्र (प्ररूप-18): पूरी तरह भरा हुआ आवेदन फॉर्म, अनापत्ति प्रमाण पत्र पंचायत, बीडीसी या जिला परिषद का कोई भी टैक्स या बकाया लंबित न होने का प्रमाण, शपथ पत्र आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति और देनदारियों से संबंधित सत्यापित हलफनामा, हिमाचली प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र जिसमें न्यूनतम 21 वर्ष की आयु का प्रमाण (जैसे स्कूल सर्टिफिकेट या परिवार रजिस्टर की नकल), मतदाता सूची की प्रति जिसमें उम्मीदवार का नाम दर्ज हो। जाति प्रमाण पत्र- यदि उम्मीदवार किसी आरक्षित श्रेणी से चुनाव लड़ रहा है तो उसे यह प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा पद के अनुसार निर्धारित सिक्योरिटी डिपॉजिट की रसीद देनी होगी।--विक्रम ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed