{"_id":"6a69f7df6b927b56e10c7dbb","slug":"noard-examination-new-petran-of-march-2027-nahan-news-c-177-1-ssml1028-184704-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मार्च-2027 की परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तय किया नया पैटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मार्च-2027 की परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तय किया नया पैटर्न
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2027 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए योग्यता आधारित और परख टैक्सोनॉमी के अनुसार आधुनिक तकनीक के आदर्श प्रश्न पत्र और अंक विभाजन तैयार कर लिए गए हैं।
छात्रों और शिक्षकों की सुविधा के लिए बोर्ड ने इन मॉडल प्रश्न पत्रों और अंक विभाजन को कक्षावार और विषयवार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड ऑप्शन पर उपलब्ध करवा दिया है। बोर्ड ने साफ किया है कि इन कक्षाओं के पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है, उनका पाठ्यक्रम पहले की तरह ही यथावत रहेगा।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कक्षा ग्यारहवीं (प्लस-वन) और बारहवीं (प्लस-टू) के योग्यता आधारित व परख टैक्सोनॉमी के अनुसार आदर्श प्रश्न पत्र भी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही कक्षा पांचवीं और वोकेशनल विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है, इनके आदर्श प्रश्न पत्र भी शीघ्र ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा तीसरी और आठवीं के पाठ्यक्रम और आदर्श प्रश्न पत्रों में इस बार किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। इन दोनों कक्षाओं का पाठ्यक्रम व मॉडल प्रश्न पत्र पिछले वर्ष की भांति ही पूरी तरह यथावत रहेंगे। बोर्ड ने आईटी सेल को निर्देश जारी कर इस अधिसूचना और नए मॉडल प्रश्न पत्रों को तुरंत वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है ताकि छात्र समय रहते नए पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर सकें।-- -- -
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2027 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। बोर्ड की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए योग्यता आधारित और परख टैक्सोनॉमी के अनुसार आधुनिक तकनीक के आदर्श प्रश्न पत्र और अंक विभाजन तैयार कर लिए गए हैं।
छात्रों और शिक्षकों की सुविधा के लिए बोर्ड ने इन मॉडल प्रश्न पत्रों और अंक विभाजन को कक्षावार और विषयवार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड ऑप्शन पर उपलब्ध करवा दिया है। बोर्ड ने साफ किया है कि इन कक्षाओं के पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है, उनका पाठ्यक्रम पहले की तरह ही यथावत रहेगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कक्षा ग्यारहवीं (प्लस-वन) और बारहवीं (प्लस-टू) के योग्यता आधारित व परख टैक्सोनॉमी के अनुसार आदर्श प्रश्न पत्र भी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही कक्षा पांचवीं और वोकेशनल विषयों के पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है, इनके आदर्श प्रश्न पत्र भी शीघ्र ही वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा तीसरी और आठवीं के पाठ्यक्रम और आदर्श प्रश्न पत्रों में इस बार किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। इन दोनों कक्षाओं का पाठ्यक्रम व मॉडल प्रश्न पत्र पिछले वर्ष की भांति ही पूरी तरह यथावत रहेंगे। बोर्ड ने आईटी सेल को निर्देश जारी कर इस अधिसूचना और नए मॉडल प्रश्न पत्रों को तुरंत वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है ताकि छात्र समय रहते नए पैटर्न के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर सकें।