फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no water supply received in half nahan city due to breakking pipe line on friday 26 august 2022

पेयजल पाइप टूटने से आधे नाहन शहर को नहीं हुई पेयजल आपूर्ति

Fri, 26 Aug 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
no water supply received in half nahan city due to breakking pipe line  on friday 26 august 2022
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में शुक्रवार को कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया। करीब आधे शहर में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। इसे लेकर लोगों में हाहाकार मच गया। कई इलाकों में वीरवार को पेयजल आपूर्ति बंद रखी गई थी। ऐसे में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गिरि उठाऊ पेयजल योजना की पाइप टूटने के कारण पानी का संकट खड़ा हुआ। भारी बारिश के कारण थाना कसोगा में थाना मंदिर के समीप वीरवार रात को ढांक में भूस्खलन होने से गिरिपार पेयजल योजना की पाइप लाइन टूट गई। इस कारण शुक्रवार को शहर में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारी और ठेकेदार के लोग शुक्रवार सुबह से ही मौके पर डटे हुए हैं। उम्मीद की जा रही है देर शाम तक पेयजल लाइन दुरुस्त हो जाएगी। इससे शनिवार को पेयजल आपूर्ति होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरपुर निवासी प्रेमपाल महेंद्रु ने बताया कि वीरवार को उनके मोहल्ले में पानी की आपूर्ति नहीं होती। शुक्रवार को भी पेयजल आपूर्ति न होने से लोग परेशान रहे। उन्होंने कहाकि पेयजल पाइप टूटने के कारण आधे शहर में पेयजल आपूर्ति ठप है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलशक्ति विभाग के जेई राजेश ने बताया कि वीरवार को भूस्खलन के कारण गिरिपार पेयजल योजना कि पाइप टूटने के कारण शुक्रवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि पेयजल पाइप को दुरुस्त किया जा रहा है। उम्मीद है शनिवार को शहर में पेयजल आपूर्ति कर दी जाएगी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed