{"_id":"6953d6f9e40811c5bd03dc1e","slug":"no-sewerage-no-paved-roads-and-no-land-for-parks-nahan-news-c-177-1-ssml1028-168339-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: न सीवरेज, न पक्की सड़कें और न पार्क के लिए जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: न सीवरेज, न पक्की सड़कें और न पार्क के लिए जमीन
विज्ञापन
नाहन में एसडीएम राजीव सांख्यान को ज्ञापन देता यशवंत विहार कल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
नाहन में एसडीएम से पार्क भूमि की निशानदेही करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। यशवंत विहार कल्याण समिति ने जिला प्रशासन से कॉलोनी में दर्शाई पार्कों की भूमि की निशानदेही कर वहां पार्क निर्माण करवाने की मांग की। समिति का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार दोपहर को एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान से मिला और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल में सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर और समिति के अध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में एसडीएम को मांग पत्र सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 1997-98 में भू-मालिक ने ऊंची कीमतों पर प्लॉट बेचते समय स्ट्रीट लाइट, पक्की सड़क, सीवरेज और पार्क निर्माण जैसी सुविधाओं का वादा किया था। हालांकि कॉलोनी बसने के बाद यह सभी वादे अधूरे रह गए। केवल कुछ स्थानों पर खंबे लगे हैं, लेकिन बल्ब और ट्यूब नहीं हैं, जिससे बारिश में लोगों के घरों में पानी घुस रहा है और सड़कों पर कीचड़ जमा हो गया है।
समिति ने एसडीएम से आग्रह किया कि पार्क निर्माण के लिए दर्शाई भूमि की निशानदेही कर कार्य शुरू करवाया जाए। इसके अलावा बनोग मंदिर से कौलावालाभूड़ मार्ग पर पानी की लीकेज, टूटे पेयजल कनेक्शन और तंग मार्ग की समस्या भी समिति ने उजागर की। उन्होंने मांग की कि पानी की बर्बादी रोकी जाए और तंग मार्ग पर जमा मिट्टी हटाकर मार्ग खोला जाए। एसडीएम राजीव सांख्यान ने समिति को इन मुद्दों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।