Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no proper staff in dadhu] patients increasing due to weather

Sirmour News: ददाहू अस्पताल में बढ़ी डायरिया के रोगियों की संख्या

Wed, 11 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
no proper staff in dadhu] patients increasing due to weather
सिविल अस्पताल ददाहू के इंडोर में डायरिया रोगियों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

ददाहू अस्पताल में बढ़ी डायरिया के रोगियों की संख्या
गर्मी बढ़ते ही उल्टी और दस्त की बीमारी से पीड़ित दर्जनों रोगी अस्पताल में भर्ती
रागियों के लिए कम पड़ गया स्टाफ, दवा देकर घर भेजे जा रहे रोगी
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। गर्मी बढ़ने के साथ ही सिविल अस्पताल ददाहू में डायरिया से पीड़ित रोगियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। बुधवार को अवकाश होने के बावजूद भी इंडोर में रोगियों की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां दोपहर करीब एक बजे तक 80 रोगियों ने इंडोर में अपना उपचार कराया। इन रोगियों में से 40 फीसदी रोगी डायरिया रोग से पीड़ित रहे। यह रोगी क्षेत्र के दुर्गम इलाकों से अपना उपचार करवाने अस्पताल पहुंचे थे।
इनमें से अधिकतर रोगियों को चिकित्सकों ने उपचार के बाद घर भेज दिया। जबकि सुम्पा देवी (68), सपना (22), रेशमा (26), देवांश (3), सतपाल (27), हीरा देवी (46) व रवीना (17) की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में इनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं बीते सोमवार से करीब दर्जन भर रोगी अस्पताल में भर्ती होकर पहले ही अपना उपचार करवा रहे हैं। सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने उल्टी-दस्त व बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या में अचानक इजाफा होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 40 से 45 फीसदी रोगी डायरिया की चपेट में आकर अपना उपचार करवा रहे हैं, जिन्हें उपचार के साथ-साथ दवाइयां व उचित परामर्श देकर घर भेजा जा रहा है।
उन्होंने रोगियों को डायरिया रोग से बचने के लिए पानी उबाल कर पीने, ओआरएस के घोल का अत्यधिक मात्रा में प्रयोग करने, बासा भोजन न खाने, सादा व सुपाच्य भोजन का सेवन करने, अधिक समय पहले कटी फल व सब्जियों को न खाने की रोगियों को सलाह दी है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अधिक गर्मी बढ़ने के साथ-साथ इस रोग के पनपने की भी उम्मीद है। बच्चों में यह रोग अभी कम दिखाई दे रहा है।
---बाक्स
दो नर्सों के सहारे ददाहू अस्पताल की तमाम व्यवस्थाएं
सिविल अस्पताल ददाहू में स्टाफ की कमी रोगियों पर भारी पड़ रही है। अस्पताल की तमाम व्यवस्थाएं इन दिनों मात्र दो स्टाफ नर्सों के कंधों पर टिकी हुई हैं। इनको आउटडोर, इंडोर, आपातकालीन, एमएलसी, डिलीवरी व मरहमपट्टी सहित तमाम व्यवस्थाओं से दिन-रात गुजरना पड़ रहा है। यहां तक कि वह अपने जरूरी कार्यों के लिए छुट्टी भी नहीं ले पा रही हैं। नर्सों को दिन-रात सेवाएं देने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। यहां स्टाफ नर्सों के पांच पद लंबे अर्से से ही रिक्त पड़े हुए हैं।
---बाक्स
ददाहू अस्पताल की व्यवस्था में किया जा रहा सुधार : विनय
सिविल अस्पताल ददाहू की व्यवस्थाओं में धीरे-धीरे सुधार किया जा रहा है। यहां स्टाफ की भारी कमी है। इसे लेकर विभाग से बराबर संपर्क बना हुआ है। ददाहू अस्पताल में चिकित्सकों व नर्सों की कमी को शीघ्र दूर कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को इस बारे निर्देश दे दिये गए हैं।

-विनय कुमार, विधायक श्री रेणुकाजी एवं विधानसभा उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश।
---बाक्स.........
प्रतिनियुक्ति पर भेजी जाएंगी दो नर्सें : जैन
सिविल अस्पताल ददाहू में नर्सों की कमी को दूर करने के प्रयास निरंतर जारी है। स्वास्थ्य मंत्री को भी इस समस्या से अवगत करवाया गया है। जिलेभर में ही नर्सों की भारी कमी चल रही है। फिलहाल व्यवस्थाओं के संचालन को लेकर दो स्टाफ नर्सों को प्रतिनियुक्ति पर सिविल अस्पताल ददाहू में भेज दिया जाएगा।
डॉ. अमिताभ जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिरमौर।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed