{"_id":"e7d41a8b56588b522cec84c938081146","slug":"no-pds-ration-in-depots-at-nauhradhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी डिपो में दो महीने से नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी डिपो में दो महीने से नहीं मिला राशन
ब्यूरो, अमर उजाला/ नौहराधार (सिरमौर)
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सरकारी डिपुओं में मिलने वाले राशन पर पिछले दो महीने से भी अधिक समय से ब्रेक लग गई है। गिरीपार क्षेत्र के बर्फीले इलाके में लोग तीन महीने का राशन दिसंबर से पहले ही एकत्रित कर लेते हैं। हालांकि, इस बार डिपुओं में राशन नहीं मिलने के कारण लोग जनवरी माह में भी राशन का कोटा नहीं भर पाए हैं।
विज्ञापन
डिपुओं में राशन नहीं मिलने से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों क्षेत्र में त्योहारों का सीजन चल रहा है। गरीब परिवारों को एनएफएसए के तहत सितंबर माह से न चावल मिल रहा है और न ही गेहूं मिल रहा है। नौहराधार और हरिपुरधार क्षेत्र में एनएफएसए के अंतर्गत हजारों कार्ड धारक हैं। पिछले दो महीनों से लोग डिपुओं के चक्कर काट कर थक गए हैं। डिपुओं में लेवी चीनी के अलावा लोगों कुछ भी नहीं मिल रहा है। राशन नहीं मिलने से लोगों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है।
विज्ञापन
डिपो से दालें रिफाइंड भी गायब
सरकारी डिपुओं में दाले और रिफाइंड तेल भी पिछले दो महीनों से गायब हैं। लोगों को दिसंबर और जनवरी में न तेल मिला है और न ही दालें। क्षेत्र के कुछेक डिपुओं में जनवरी का रिफाइंड तेल तो बांटा गया लेकिन दालों के लिए अभी भी लोग डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं। क्षेत्र के हजारों लोगों को पहली बार राशन के लिए दो महीने से भी अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। सहकारी सभा नौहराधार के प्रधान नरेंद्र चौहान ने बताया कि उन्हें बार-बार केश मेमो काटने पड़ रहे हैं मगर डिपो होल्डरों को राशन नहीं मिल रहा है। डिपो होल्डरों को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। नौहराधार क्षेत्र के एक डिपो होल्डर गुमान सिंह ने बताया कि लोग रोजाना उनके पास राशन लेने आते हैं। राशन नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क जाता है।
विज्ञापन
केंद्र से नहीं मिल रही सप्लाई : डीएफएससी
डीएफएससी नाहन खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि एनएफएसए के तहत केंद्र से मिलने वाली सप्लाई फिलहाल बंद है। जैसे ही भारत सरकार से सप्लाई प्राप्त होगी, लोगों को दो महीने का राशन एक साथ दे दिया जाएगा।