फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no park in ponta ward] where children play

Sirmour News: पांवटा के हर वार्ड में पार्क बनाने की योजना अधर में लटकी

Sun, 02 Jun 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
no park in ponta ward] where children play
नहीं बने पार्क, कहां खेले बच्चे-कहां टहलें बुजुर्ग
विज्ञापन

पांवटा के हर वार्ड में बनाया जाना है पार्क, 1.20 करोड़ के बजट का हुआ है प्रावनान
विधानसभा चुनाव से पहले छह पार्कों का शिलान्यास भी कर दिया गया था
कार्यकारी अधिकारी के स्थानांतरण के बाद इन पार्कों का कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा

सुरेश तोमर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद क्षेत्र के सभी 13 वार्डों में एक-एक पार्क तैयार करने की योजना तैयार की गई। इसमें 1.20 करोड़ बजट का प्रावधान भी किया गया। दो वर्ष पहले तत्कालीन ऊर्जा मंत्री एवं स्थानीय विधायक ने आधा दर्जन पार्कों का शिलान्यास भी कर दिया था लेकिन कार्यकारी अधिकारी के स्थानांतरण के बाद शहर की ये महत्वपूर्ण योजना ही जैसे ठंडे बस्ते में चली गई है।
बता दें कि पांवटा शहरी क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक स्थलों पर पार्क विकसित करने के लिए कॉलोनियों में स्थल छोड़े गए हैं। इसमें चार बिस्वा से लेकर एक-एक बीघा तक के स्थल शामिल हैं। इनमें कई वर्षों के बाद भी पार्क नहीं बन सके। मगर कई पार्क पार्किंग स्थल ही बन गए, तो कहीं भवन निर्माण सामग्री रखी जा रही है। कई स्थानों पर पार्क की भूमि पर अतिक्रमण भी हो रहा है। ऐसे में नगर परिषद ने हर वार्ड में एक-एक पार्क विकसित करने का फैसला लिया है जिससे शहरी क्षेत्र के हर वार्ड में बुजुर्गों व बच्चों को सुबह शाम टहलनेे व सैर करने के लिए पार्क विकसित करने की योजना तैयार हुई थी। इंटरलॉकिंग टाइलनुमा ट्रैक और बच्चों के खेलकूद व मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रथम चरण में नगर परिषद ने 1.20 करोड़ बजट प्रावधान भी किया था। तत्कालीन ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आधा दर्जन वार्डों में पार्क स्थलों का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


पांवटा साहिब नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर व उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने बताया कि शहर के सभी 13 वार्डों में एक-एक पार्क निर्माण कार्य होना है। कुछ वार्डों में पार्कों का काफी कार्य हो भी चुका है। फिलहाल इन पार्कों को विकसित करने का कार्य अभी बंद पड़ा है। हर वार्ड में पार्क विकसित करने की योजना को शीघ्र पूरा करवाने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स...

ईओ के स्थानांतरण के बाद योजना का कार्य हुआ ठप
योजना के अनुसार प्रथम चरण में भूमि समतल करने, बाउंड्री वॉल, ट्रैकिंग, प्रवेश द्वार, लाइट, फूल और पौधे लगाने का कार्य होना था। इसी योजना के बाद दूसरे चरण में ओपन जिम के लिए बजट का प्रावधान होगा ताकि सुबह शाम महिलाएं व युवा भी व्यायाम कर सकें। जिम पार्क सुचारू रूप से चालू होने के बाद युवाओं, बच्चों सहित सभी को भी इसकी सुविधा मिलनी थी। ईओ अजमेर ठाकुर के स्थानांतरण के बाद शहर की अधिकतर विकास योजनाएं शिथिल पड़ गईं हैं।
संवाद
...
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed