फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no facility in medicine opd of nahan medical college- patient and people facing problem

हाथों में पर्ची लिए फर्श पर बैठ और खड़े-खड़े बारी का इंतजार

Wed, 11 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
no facility in medicine opd of nahan medical college- patient and people facing problem
मेडरौकल कॉलेज की मे डिसिन ओपीडी के बाहर फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। हाथ में पर्ची, निगाहें चिकित्सक के कक्ष पर। कब सुरक्षा कर्मी आवाज लगाएगा और नंबर आएगा। इसी इंतजार में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की ओपीडी में उपचार के लिए लोग खड़े और फर्श बैठे परेशान दिखे।
विज्ञापन

समय 11:00 बजे। स्थान मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी। यहां पर चिकित्सक कक्ष के बाहर उपचार करवाने वालों की लंबी लाइन लगी हुई थी। कुछ लोग बैंच पर बैठे थे। जिन्हें जगह नहीं मिली वह फर्श पर बैठे हुए थे। कोई पेट दर्द से परेशान था तो किसी को बुखार के चलते दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। सबसे अधिक परेशानी उम्रदराज लोगों को पेश आ रही थी। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी लेकिन उनका नंबर भी काफी देरी में पड़ रहा था। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन ओपीडी में थी।
विज्ञापन

कच्चा टैंक नाहन के रोशन लाल ने बताया कि वह पेट दर्द की शिकायत पर सुबह 9:30 बजे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सुरक्षा कर्मी को पर्ची दी है लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। यहां पर बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खड़े-खड़े ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया बाजार निवासी पूजा चौहान व मनमोहन ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भारी भीड़ है। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां उपचार के लिए आ रहे लोग परेशानी झेल रहे हैं।
पंजाहल की शीला देवी ने बताया कि रक्तचाप की समस्या का उपचार करवाने आई हैं। नंबर नहीं लगा है। यहां पर बैठने की व्यवस्था नहीं है। वहीं ओपीडी के चारों ओर से बंद होने से यहां दम घुट रहा है। कफोटा के किरपा राम ने बताया कि उन्हें सीने में दर्द है। सुबह 9:45 बजे से यहां बैठे हैं लेकिन 11:35 बजे तक नंबर नहीं आया है।
औषधि विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राघव ने बताया कि ओपीडी में फीवर, दर्द, उल्टी, बुखार और संक्रमण के मरीज पहले की अपेक्षा बढ़े हैं। मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीआर धीमान ने बताया कि उपचार करवाने वालों की संख्या एक दम बढ़ जाने से ओपीडी में भीड़ की समस्या हुई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज की मे डिसिन ओपीडी के बाहर उपचार के लिए खड़े मरीज। संवाद

मेडिकल कॉलेज की मे डिसिन ओपीडी के बाहर उपचार के लिए खड़े मरीज। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed