फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no doctor in jaihar phc sirmaur=people facing problem

Sirmour News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहर में एक वर्ष से डॉक्टर का पद खाली

Fri, 03 Mar 2023 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
no doctor in jaihar phc sirmaur=people facing problem
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहर में एक वर्ष से डॉक्टर का पद खाली
विज्ञापन

आधा दर्जन पंचायतों के लोगों का स्वास्थ्य जांच रहा फार्मासिस्ट
चिकित्सक न होने से लोग सराहां, नाहन और सोलन जाने को विवश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सराहां (सिरमौर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहर में स्वास्थ्य सेवाएं राम भरोसे चल रही है। यहां पर चिकित्सक का पद एक वर्ष से रिक्त चल रहा है। क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों के लोगों का स्वास्थ्य यहां तैनात एकमात्र फार्मासिस्ट जांच रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से लोगों को गंभीर बीमारियों के चलते सराहां, सोलन और नाहन जाना पड़ रहा है।
ऐसे में यहां पर सरकार और स्वास्थ्य विभाग की लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की यहां पोल खुलती नजर आ रही है। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत जयहर, सिरमौरी मंदिर, धारटिक्करी लाना बाका आदि पंचायतों के हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं। यहां चिकित्सक न होने पर उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। फार्मासिस्ट लोगों को छोटी-मोटी दवाइयां दे रहा हैं। यदि कोई मरीज गंभीर रूप से बीमार है, तो उसे इलाज के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। जयहर पंचायत प्रधान लेखराज, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य तारा दत, अजेश शर्मा, विरेंद्र शर्मा, सोम ठाकुर, रमेश कुमार, सुरजन सिंह, राजेश कुमार, देव स्वरूप ने बताया कि जयहर पीएचसी में डॉक्टर के पद खाली होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीएचसी में दूर-दराज से लोग उपचार करवाने आ रहे हैं, लेकिन चिकित्सक न मिलने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। उक्त लोगों ने सरकार और विभाग से यहां चिकित्सक की तैनाती का आग्रह किया है।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहर में चिकित्सक के रिक्त पद को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। फिलहाल यहां पर फार्मासिस्ट तैनात है। उन्होंने माना कि चिकित्सक न होने से लोगों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पीएचसी में जल्द चिकित्सक की तैनाती की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....देवराज/चंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed