{"_id":"695e6437e2bd4504640c6423","slug":"no-computer-teacher-in-timbi-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-169015-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टिंबी स्कूल में 9 महीने से कंप्यूटर साइंस का अध्यापक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टिंबी स्कूल में 9 महीने से कंप्यूटर साइंस का अध्यापक नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिंबी में 9 महीनों से कंप्यूटर साइंस विषय का शिक्षक न होने से छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष व्याप्त है। विद्यालय में 9वीं से 12वीं कक्षा तक लगभग 46 विद्यार्थी कंप्यूटर साइंस विषय का अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन विषय अध्यापक न होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई ठप पड़ी हुई है।
इसके बावजूद छात्रों से हर महीने 110 रुपये कंप्यूटर फीस ली जा रही है, जिसे अभिभावकों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने तर्कहीन और अनुचित बताया है। लोगों का कहना है कि जब न तो पाठशाला में कंप्यूटर साइंस पढ़ाने वाला शिक्षक है और न ही बच्चों को किसी प्रकार की शिक्षण सुविधा मिल रही है, तो फीस वसूलने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है।
इस गंभीर मुद्दे पर राजकीय अध्यापक संघ बकरास के अध्यक्ष राय सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कंप्यूटर साइंस एक प्रैक्टिकल आधारित विषय है, जिसे बिना शिक्षक और बिना लैब गाइडेंस के छात्र स्वयं नहीं सीख सकते। उन्होंने कहा कि 9 महीने से शिक्षक न होने के बावजूद बच्चों से फीस वसूलना बिल्कुल अनुचित है और जिम्मेदार विभागों को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से आग्रह किया है कि टिंबी स्कूल में कंप्यूटर साइंस के रिक्त पद को शीघ्र भरा जाए, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
-- -संवाद