{"_id":"583d87054f1c1b051cde5ffb","slug":"no-clean-water-in-saroga-tikkar-people-facing-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोगा टिक्कर पेयजल योजना से मटमैले पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोगा टिक्कर पेयजल योजना से मटमैले पानी की आपूर्ति
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
Updated Tue, 29 Nov 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
सीईटीपी प्लांट के पाइप से ट्रीट होकर निकल रहा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)।नाहन तहसील के अंतर्गत आने वाली सरोगा टिक्कर उठाऊ पेयजल योजना से लोगों को गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में लोगों को बीमारी का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों के साथ साथ स्कूली बच्चे भी दहशत में हैं। गुस्साए लोगों ने इस समस्या को लेकर ग्राम सभा में भी रखा। ग्राम पंचायत ने मटमैले पानी के मामले में प्रस्ताव पारित कर विभाग को भेजा है। प्रस्ताव के माध्यम से पंचायत ने विभाग से मांग की गई कि शीघ्र ही लोगों को साफ पानी मुहैया करवाएं ताकि गांव में गंदे पानी से कोई बीमारी न फैले।
वार्ड सदस्य कृष्ण दयाल शर्मा, देवेंद्र दत्त, विनोद कुमार, नरेश दत्त, रामस्वरूप व नरेश दत्त ने बताया कि ऐसी योजना से नाहन तहसील कि चाकली पंचायत के चाकली, स्याड सरोगा, टिक्कर, गोसान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सैकड़ों बच्चे व चाकली उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरोगा-टिक्कर उठाऊ पेयजल के मुख्य स्रोत में सर्दियों के मौसम में पानी कम हो जाता है। इसको लेकर विभाग ने साथ ही बोर कर रखा है। पुराने स्रोत के स्टोर टैंक में गंदगी होने के कारण पानी सप्लाई में गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि शीघ्र ही साफ पानी नहीं मिला तो सभी गांव के लोग सड़क पर उतर जाएंगे। इसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपायुक्त सिरमौर को भी पंचायत प्रस्ताव भेजा है। उधर, सहायक अभियंता जमटा जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अभी इसकी सूचना नहीं मिली है। यदि गंदा पानी दिया जा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। विभाग इस मामले में जल्द कार्रवाई करेगा।