फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   retired teachers union meeting

Sirmour News: सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक सदस्य 12 दिसंबर को सम्मान समारोह में होंगे सम्मानित

Sun, 11 Oct 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
retired teachers union meeting
सेवानिवृत्त शिक्षक संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
मुख्यमंत्री से दिवाली पर्व पर डीए की घोषणा करने की उम्मीद : गुरदियाल सिंह सैनी
विज्ञापन


सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा साहिब इकाई की पीएमश्री कन्या स्कूल में बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सेवानिवृत्त अध्यापक संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक पीएमश्री कन्या पाठशाला पांवटा साहिब में हुई। बैठक में लंबित एरियर, मेडिकल भत्ता समेत विभिन्न समस्याओं व मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। 12 दिसंबर को सम्मान समारोह होगा। इसमें 75 से 80 वर्ष आयु पूरा कर चुके वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष गुरदियाल सिंह सैनी व महासचिव सुरजीत सिंह ने कहा कि डीए की किस्त जुलाई 2023 से जुलाई 2016 तक लंबित है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से दिवाली महापर्व पर सभी सदस्य डीए की घोषणा करने की उम्मीद लगाए हुए है। तीन साल से मेडिकल बिलों की अदायगी नहीं हुई है सरकार शीघ्र ही बजट का प्रावधान करके राशि की अदायगी सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

कम्यूट पेंशन की रिकवरी 12 वर्ष में पूर्ण हो रही है। सरकार अभी भी पुराने नियमों के आकर रिकवरी जारी रखे हुए है जिसे 12 वर्ष की रिकवरी के बाद तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। फिक्स मेडिकल भत्ता 400 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह करें। 65, 70 व 75 वर्ष आयु पूर्ण करने के बाद मिलने वाली वेतन वृद्धियों को मूल पेंशन में समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रविंद्र कुमार, यादराम, गुरदियाल सिंह, सुरजीत सिंह, भूषण कुमार, किशन सिंह गतवाल, देवेंद्र सिंह, कल्याण सिंह खजान सिंह, ध्यान सिंह, प्रीतम सिंह, प्रवीण झांब, चन्द्रप्रकाश, ओम प्रकाश, मोहम्मद शरीफ, मनोज कुमार, श्रवण सिंह बैंस, श्याम चन्द शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, आरबी शर्मा, खेम चंद, प्रेमपाल सिंह, तारा चंद, दिलबाग सिंह, मंगत राम व आनंद कुमार मौजूद रहे।संवाद।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed