फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no bsnl signal in bechad ka bag

बेचड़ का बाग में15 दिन से बीएसएनएल सिग्नल नहीं

Mon, 04 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Mon, 04 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। नाहन विस की महीपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले बेचड़  का बाग में पिछले 15 दिनों से बीएसएनएल की कनेक्टिविटी नहीं है। इसके चलते स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में अधिकतर ग्रामीणों के पास बीएसएनएल का ही नेटवर्क है जिसके चलते वो खुद को अन्य लोगों से कटे हुए पा रहे हैं। उनकी जरूरी काल्स भी नहीं हो रही है जिसके चलते ग्रामीण खुद को बुरी तरह परेशान पा रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीण निर्मल ठाकुर, जीत सिंह, संजय शर्मा, बुद्धराम, मदन ठाकुर, संजय कुमार आदि ने बताया कि उनके गांव में पिछले 15 दिनों से बीएसएनएल की कनेक्टिविटी नहीं है। उनके मोबाइल फोन शो पीस बन गए हैं। सभी आवश्यक कार्य भी पूरी तरह से ठप्प पड़े हैं। आवश्यक सूचनाएं भी उन्हें नहीं प्राप्त हो रही हैं जिसके चलते कभी-कभी तो आर्थिक नुकसान भी उन्हें झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने मांग की कि बीएसएनएल कनेक्टिविटी को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए। उधर दूर संचार विभाग के एसडीओ खजान सिंह ने बताया कि बेचड़ का बाग में जमटा से सिग्रल आते हैं। कुछ दिन पहले क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण वहां के एंटीना हिल गए हैं जिस करण ये समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत करवा दिया गया है। सोलन से टीम आकर इसे ठीक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed