{"_id":"61b63b8cf591c929c848529a","slug":"no-bird-flu-case-in-renuka-vetland-sirmaur-nahan-news-sml3932203181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका में बर्ड फ्लू की संभावनाओं से विभाग ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेणुका में बर्ड फ्लू की संभावनाओं से विभाग ने किया इनकार
विज्ञापन
no bird flu case in renuka vetland sirmaur
ददाहू (सिरमौर) रेणुका वेटलैंड में विचरण करने वाले प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू की कोई संभावना नहीं है। हालांकि वन्यप्राणी विभाग अपने स्तर पर पूरी सतर्कता बरते हुए है। बर्ड फ्लू के कोई भी लक्षण यहां पहुंचे प्रवासी परिंदों में दिखाई नहीं दे रहे हैं। 400 के करीब प्रवासी पक्षी रेणुका पहुंच चुके हैं जो रेणुका झील के अंतिम छोर पर शांत माहौल में विचरण करने के साथ ही अपनी जल क्रीड़ाओं में मशगूल हैं।
केरल राज्य में बर्ड फ्लू फैलने को लेकर रेणुका वेटलैंड में भी बर्ड फ्लू की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। वन्य प्राणी विभाग का मानना है कि रेणुका वेटलैंड में बर्ड फ्लू की कोई संभावना नहीं है। कई वर्ष पूर्व भी जब बर्ड फ्लू ने बड़े पैमाने पर दस्तक दी थी उस दौरान भी रेणुका या आसपास के क्षेत्रों में बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया था। यहां तक कि मिनी जू रेणुका में पलने वाली बतखों और मुर्गों सहित अन्य पक्षियों के बड़े पैमाने पर सैंपल भी लिए गए थे लेकिन सभी सैंपल निगेटिव पाए गए थे।
इसको ध्यान में रखते हुए विभाग इस वर्ष भी बर्ड फ्लू की संभावनाओं से इनकार कर रहा है। वन्य प्राणी विहार रेणुका के आरओ नंदलाल ठाकुर ने बताया कि रेणुका वेटलैंड में बर्ड फ्लू की कोई भी संभावनाएं नहीं हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो ही पक्षियों के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे लेकिन फिलहाल ऐसी कोई भी आशंका दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने बताया कि वह अपने स्तर पर भी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं ताकि बर्ड फ्लू की संभावनाओं से बचा जा सके।