फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   njp pradarshan in nahan aagainst congress

Sirmour News: नाहन में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी समेत दो नेताओं के पुतले फूंके

Wed, 14 Oct 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
njp pradarshan in nahan aagainst congress
-डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में जमकर की नारेबाजी, महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाहन में मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने महिला सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा।
बिंदल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लगभग चार साल के कार्यकाल में प्रदेश कर्ज, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और माफिया राज की समस्याओं से घिरा रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल, सीमेंट, बिजली, परिवहन किराए और विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुड़े खर्च बढ़ने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता पर कर का बोझ डाल रही है, जबकि अपने करीबियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिंदल ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के कथित व्यवहार पर भी सवाल उठाए। वहीं, कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतों और विश्वविद्यालय की अनुशासनात्मक कार्रवाई का हवाला देते हुए उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा। भाजपा ने मामले में निष्पक्ष जांच, शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा और जवाबदेही की मांग की।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed