फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nishant win 600 mtr race in cant school

Sirmour News: 600 मीटर दौड़ में शमशेर स्कूल नाहन का निशांत अव्वल

Tue, 08 Aug 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
nishant win 600 mtr race in cant school
सचित्र-
विज्ञापन

600 मीटर दौड़ में शमशेर स्कूल नाहन का निशांत अव्वल
विधायक अजय सोलंकी ने किया खेलकूद स्पर्धा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शिक्षा खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन में मंगलवार से शुरू हुईं। इसका शुभारंभ नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने किया।
पहले दिन हुई 600 मीटर दौड़ में शमशेर स्कूल नाहन के निशांत शर्मा ने पहला, आशु ने दूसरा और अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के वरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


शॉटपुट में शमशेर स्कूल नाहन के नितिन तोमर ने पहला, जमटा स्कूल के अंशुल ठाकुर ने दूसरा और अरिहंत स्कूल नाहन के विभूषित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो स्पर्धा में शमशेर स्कूल नाहन के नितिन तोमर ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद स्पर्धा में धौण स्कूल के कृष शर्मा ने पहला व अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के वरुण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इससे पूर्व विधायक अजय सोलंकी ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को खेलकूद को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल ही ऐसा साधन है जिससे जुड़कर युवा जहां अपना शारीरिक और मानसिक विकास कर सकता है वहीं नशे से भी दूर रह सकता है।

नाहन खंड की परियोजना अधिकारी डाॅ. आशिमा राघव, कैंट स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य सीमा वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक स्कूलों के करीब 225 छात्र खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
छात्र वर्ग की खेल स्पर्धा का समापन 11 अगस्त को होगा। इसके बाद छात्रा वर्ग की खेल स्पर्धाएं शुरू होंगी।
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला परियोजना अधिकारी राजीव ठाकुर और हिमफेड के निदेशक राजीव ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed