{"_id":"67472b1ea50978a9f30727a6","slug":"nirankari-samagam-in-ponta-on-1st-dec-nahan-news-c-177-1-ssml1030-137610-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में 1 दिसंबर को निरंकारी संत समागम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में 1 दिसंबर को निरंकारी संत समागम का आयोजन
विज्ञापन
पांवटा साहिब में 1 दिसंबर को निरंकारी संत समागम का आयोजन
निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज इस कार्यक्रम में लेंगी भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के गुरु की नगरी पांवटा साहिब में रविवार, 1 दिसंबर 2024 दोपहर 12 बजे से सायं तीन बजे तक निरंकारी संत समागम का आयोजन होगा। इसमें निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज पहुंच रहीं हैं।
जोन-5 सोलन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने बताया कि दिव्यता के इस अनुपम आयोजन की तैयारियां पूर्ण समर्पण एवं सजगता के साथ श्रद्धालु भक्तों द्वारा निभाई जा रही है। विश्वभर के समस्त श्रद्धालुओं को इस प्रकार के भक्ति-उत्सव की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा रहती है। इसमें विभिन्न संस्कृतियों एवं सभ्यताओं का अद्भुत संगम अपनी बहुरंगी छठा द्वारा अनेकता में एकता का अनुपम चित्रण प्रदर्शित करते हुए विश्व बंधुत्व की साकार भावना को दर्शाता है।
विवेक कालिया ने बताया कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आनंद के दिव्य स्वरूप - 77वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य आयोजन 18 नवंबर तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा हरियाणा में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित की पावन छत्रछाया में सम्पन्न हुआ। इस दिव्य संत समागम में सभी संतों को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्ञान, प्रेम और भक्ति का अनुपम संगम दृश्यमान हुआ। इसी शृंखला में पांवटा साहिब में एक दिसंबर को निरंकारी संत समागम का आयोजन होगा। इसमें निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आगमन हो रहा है।
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ मानव कल्याण के लिए भी अनेक सेवाएं प्रदान करता है जिसमें कि वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, निशुल्क नेत्र जांच शिविर जैसी सेवाएं प्रमुख रूप से अर्पित की जा रहीं हैं।
संवाद