फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   night curfew begins in sirmaur

जिले में लगा नाइट कर्फ्यू, बार्डर पर दस नाकों में होगा पंजीकरण

Tue, 27 Apr 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
night curfew begins in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद सिरमौर प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार रात दस बजे से जिले में नाइट कर्फ्यू लग गया है। रात दस से सुबह पांच बजे तक अब जिले में किसी भी तरह की आवाजाही नहीं हो सकेगी। कर्फ्यू दस मई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

हालांकि इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं में लगे लोग आ-जा सकेंगे। बाहरी राज्यों से जिले में प्रवेश के लिए भी अब बंदिशें बढ़ गई हैं। जिले से सटी राज्य की सीमाएं देर शाम से सील कर दी गई हैं। विभिन्न स्थानों पर दस नाके लगाए गए हैं। इन नाकों में बाहर से आने वाले लोगों का पंजीकरण होगा। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को पिछले 72 घंटे की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इन नाकों में मुख्य रूप से पांवटा के बहराल, गोबिंदघाट, कुल्हाल और कालांअब समेत कई अन्य नाके जो चोर रास्तों पर लगेंगे शामिल होंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही जिले में एंट्री मिलेगी जिनका पंजीकरण नहीं होगा उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा।
उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में एकाएक भारी बढ़ोतरी हो रही है। लिहाजा हमें अलर्ट होना होगा। बिना पंजीकरण किसी को भी जिले में दाखिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हॉट स्पॉट इलाकों से आने वालों की मानीटरिंग की जाएगी। बार्डर पर दस नाके लगाए गए हैं। प्रत्येक नाकों पर पुलिस, राजस्व विभाग, पंचायत के सचिव और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाअंब और पांवटा साहिब के उद्योगों के कामगारों को उद्योग प्रबंधन आई कार्ड जारी करेंगे। इसके आधार पर वह कार्य के लिए बार्डर क्रास कर सकेंगे। हालांकि, उन्हें अपना आधार कार्ड भी दिखाना होगा। किसी यूनिट में पॉजिटिव मामले आते हैं तो यूनिट को आइसोलेशन की सुविधा भी मुहैया करवानी होगी।
बॉक्स के लिए--
समारोहों पर नजर रखेगी टास्क फोर्स
जिले में हो रही शादियों पर अन्य समारोहों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन हो रहा है या नहीं ? इसकी निगरानी के लिए जिले में टास्क फोर्स गठन किया गया है। एसडीएम इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। कमेटी के पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।
---
पंचायत प्रतिनिधि करेंगे मरीजों की निगरानी
होम क्वारंटीन किए गए कोरोना संक्रमितों पर निगरानी का जिम्मा पंचायत प्रतिनिधियों को सौंपा गया है। डीसी डॉ. आरके परूथी ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति की जरूरत एवं अन्य सुविधा का पंचायत प्रतिनिधि ध्यान रखेंगे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इसकी निगरानी करेगी। यदि कोई पॉजिटिव व्यक्ति बाहर घूमता है तो उसकी जानकारी प्रशासन तक पहुंचानी होगी। तभी कार्रवाई की जा सकेगी।
--------------------------
नोट--
नाइट कर्फ्यू के मुख्य बिंदू
1. दस मई तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू।
2. रात दस से सुबह पांच बजे तक आवाजाही बंद रहेगी।
3. बाहरी राज्य में आने और जाने के लिए कोविड-ई-पास पार्टल https://www.covid19epass.hpgov.in
पर पर पंजीकरण अनिवार्य।
4. महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और पंजाब से सिरमौर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोविड ई-पास के माध्यम से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।
5. बाहर से आने वालों का घर या संस्थागत क्वारंटीन होना पड़ेगा।
------------
यह लोग नहीं होंगे क्वारंटीन
1. 72 घंटे पहले ही आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट देने वाले क्वारंटीन नहीं होंगे।
2. कोविड टीकाकरण के दोनों टीके लगाने के बाद 14 दिन हुए हैं तो क्वारंटीन की आवश्यकता नहीं।
3. उच्च संक्रमण दर वाले राज्यों में जिले से कोई व्यक्ति जाकर 72 घंटों के अंदर वापस आता है वह क्वारंटीन नहीं होगा। हालांकि, उसे कोविड ई-पास पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा।

4. परिवार के व्यस्क सदस्यों के पास कोविड निगेटिव रिपोर्ट होगी, तो 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की कोविड-19 टेस्ट की आवश्यकता नहीं होगी ।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed