फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   New academic session in Nahan college starts today

Sirmour News: नाहन कॉलेज में नया शैक्षणिक सत्र आज से

Thu, 12 Jun 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
New academic session in Nahan college starts today
स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 19 जून तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने बताया कि महाविद्यालय का नवीन शैक्षणिक सत्र 13 जून से आरंभ होने जा रहा है। यहां स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जो 19 जून तक चलेगी।
अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अत्यंत सरल है, जिसे विद्यार्थी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी भर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक काउंसलिंग समिति का गठन किया गया है। विद्यार्थी 19 जून तक प्रत्येक कार्य दिवस को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबर महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं, जिनसे विद्यार्थी अवकाश दिवसों में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थी अपना मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी अनिवार्य रूप से भरें और बनाए आईडी और पासवर्ड को सुरक्षित रखें। भविष्य में इसकी आवश्यकता हो सकती है। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed