फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ncc registration in sangdah college

Sirmour News: चयन प्रक्रिया के बाद 28 में से 22 कैडेटों का चयन

Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ncc registration in sangdah college
संगड़ाह कॉलेज एनसीसी कैडेट के लिए परीक्षा से गुजरती छात्रा। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में 1 एचपी (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी सोलन के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पूर्व नामांकन के लिए 28 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से निर्धारित चयन प्रक्रिया के बाद 22 कैडेटों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और एनसीसी के प्रति रुचि का मूल्यांकन किया गया। महाविद्यालय की एसोसिएट एनसीसी अधिकारी (एएनओ) लेफ्टिनेंट कविता चौहान ने चयनित कैडेटों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश ने चयनित कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट मंच है, जो युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करता है।----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed