{"_id":"6a184252fc66cf062406a90d","slug":"ncc-cadets-learn-to-use-weapons-nahan-news-c-177-1-ssml1028-179651-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एनसीसी कैडेट्स ने हथियार चलाना सीखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एनसीसी कैडेट्स ने हथियार चलाना सीखा
विज्ञापन
कदमताल, सलामी और सन्य गतिविधियों का भी किया अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन नाहन द्वारा शिलाई में आयोजित एनसीसी के दूसरे वार्षिक शिविर में वीरवार को प्रात: कालीन योग सत्र से शिविर का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कैडेट्स को फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया।
इसमें प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को हथियारों के सुरक्षित उपयोग, लक्ष्य साधने की तकनीक और सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कैडेट्स ने उत्साह और अनुशासन के साथ फायरिंग अभ्यास में भाग लिया। इसके बाद ड्रिल सत्र आयोजित किया गया। इसमें कैडेट्स ने कदमताल, सलामी एवं अन्य सैन्य गतिविधियों का अभ्यास किया। ड्रिल प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, समन्वय एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करना रहा।
दिन के दौरान विभिन्न कक्षा आधारित प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए गए। इन कक्षाओं में कैडेट्स को सैन्य ज्ञान, राष्ट्रीय एकता, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
सायंकालीन सत्र में खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही वेपन हैंडलिंग प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया, जिसमें कैडेट्स को हथियारों की संरचना, रखरखाव और संचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जेएस चौहान ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं को अनुशासित, जिम्मेदार एवं राष्ट्रभक्त नागरिक बनाना है, ताकि वे भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभाते हुए राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दें।