{"_id":"6ae74195f6c5acd16501fdfe","slug":"navin-sharma-selected-for-national-kabaddhi-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-nhn1002-193134-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कोरग स्कूल के नवीन शर्मा का राष्ट्रीय अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कोरग स्कूल के नवीन शर्मा का राष्ट्रीय अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
कोरग स्कूल के नवीन शर्मा अपने कोच सुशील ठाकुर के साथ। स्रोत : स्कूल
-राजगढ़ में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर मिली जगह
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार/रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग के नौवीं कक्षा के छात्र नवीन शर्मा का राष्ट्रीय अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पंजाह गांव निवासी नवीन का चयन हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ। इससे पहले उन्होंने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता था। पांवटा साहिब में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। नवीन ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुशील ठाकुर और माता-पिता को दिया। सुशील ठाकुर पिछले पांच-छह वर्षों से विद्यालय में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। नवीन की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षक वर्ग, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार/रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरग के नौवीं कक्षा के छात्र नवीन शर्मा का राष्ट्रीय अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पंजाह गांव निवासी नवीन का चयन हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ। इससे पहले उन्होंने खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता था। पांवटा साहिब में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। नवीन ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुशील ठाकुर और माता-पिता को दिया। सुशील ठाकुर पिछले पांच-छह वर्षों से विद्यालय में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। नवीन की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षक वर्ग, विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन